यमुना छठ पर गऊघाट पर हुआ भव्य छप्पन भोग व फूल बंगले के मनोहारी आयोजन

admin
By
admin
1 Min Read

मथुरा। यमुना छठ के पावन पर्व पर ऐतिहासिक गऊघाट स्थित आरती स्थल पर यमुना सेवा दल मित्र मंडल द्वारा मनोहारी भव्य फूल बंगले और छप्पन भोग का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़कर भाग लेकर यमुना जी को अपनी श्रद्धा अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत यमुना मैया की पारंपरिक महाआरती से हुई तो घाट का वातावरण भक्ति से गूंज उठा। इस अवसर पर यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने यमुना मैया से समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। आरती के बाद छप्पन प्रकार के भोग यमुना मैया को अर्पित किए गए, जिनमें पकवानों की विविधता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान घाट का माहौल पूरी तरह से मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों से गूंजता रहा जिससे श्रद्धालुओं में एक विशेष आस्था और श्रद्धा का संचार हुआ। इस दौरान यमुना सेवा दल मित्र मंडल महंत कन्हैया दास गुड्डा पंडित, राम गोपाल शर्मा बब्बू पंडित, पार्षद नीलम गोयल, कुलदीप दुबे, हेमंत खंडोली, पार्थ गुप्ता, पारस, लब्बू पंडित, भूरा खंडेलवाल, कुशल बंसल, शिवम शर्मा, माधव शर्मा, कंचन, मुकेश ठाकुर, गैंग चौधरी, राहुल पंडित आदि मौजूद रहे!

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *