स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, गम्भीर रूप से घायल को करना पड़ा एम्बुलेंस का घंटो इन्तजार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार, रायबरेली। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर लाख दावे कर रही है। लेकिन ऊंचाहार में सरकारी एम्बुलेंस की। व्यवस्था सिर्फ कागजों पर ही सीमित होकर रह गई है।
ताजा मामला ऊंचाहार सीएचसी का है। जहां सड़क हादसे में घायल मरीजों को एम्बुलेंस न मिलने पर मरीजों को घण्टों इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके बाद परिवार के लोगो के धैर्य टूट गया और जमकर हंगामा काटा।
दरअसल ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कमोली कल्याणपुर गांव के रहने वाले यश औऱ रुद्र दोनों बाइक से ऊँचाहार की ओर जा रहे थे।तभी सवैया हसन गांव के पास ई रिक्शा से टक्कर हो गई।जिसमें दोनों बाइक सवार यश औऱ रुद्र गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हें विचार सामुदायिक स्वास्थ्य में एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया या डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली मुंशीगंज एम्स के लिए रेफर कर दिया लेकिन डॉक्टर और घायल के परिवार के लोग एम्बुलेंस के सीयूजी नम्बर पर एम्बुलेंस की मांग की लेकिन ऊपर बैठे काल अटेंड करने वाले लोग सिर्फ पीड़ित परिवार को आश्वासित करते रहे कि आपको एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है।लेकिन घण्टो एम्बुलेंस न मिलने पर परिवार के लोगो के सब्र का बांध टूट गया।और वहः अस्पताल में ही हंगामा काटना शुरू कर दिया।जिसके बाद अस्पताल के स्टॉप के हाथ पैर फूल गये किसी तरह अस्पताल के स्टॉप औऱ सुरक्षा में लगें गार्ड ने पीड़ित परिवार को शांत कराया।वही काफी देर के बाद मरीज लेकर आई एक एम्बुलेंस पर ही मरीजो को एम्स के लिए भेजा गया।

Related Posts

घने कोहरे के कारण ट्रक और डंपर की हुई आमने सामने टक्कर होमगार्ड की मौत, ट्रक चालक घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली में डंपर और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई है, और इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर…

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भव्य हिन्दू सम्मेलन और खिचड़ी भोज का आयोजन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के सलीमपुर भैरव उर्फ अकोदिया गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *