बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर सब्जी मंडी के पास छात्रों की बाइक और एक ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ये चारों छात्र लक्ष्मीगंज स्थित स्कूल से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे थे। शनिवार दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद वे एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। खोजनपुर सब्जी मंडी के पास उनकी बाइक की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में बाइक सवार चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सचिन (17 वर्ष) निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में आदेश कुमार 15 वर्ष निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा, गोलू 16 वर्ष निवासी डिहवा और टिनू 18 वर्ष निवासी कंदरावा शामिल हैं।
इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं। उनका उपचार स्थानीय निजी अस्पताल में जारी है।

Related Posts

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

ऊंचाहार में पर्यावरण पर प्रहार, मनीरामपुर पुल के पास अवैध कटान से सरकार को लाखों का चूना

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार (रायबरेली): उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के दावों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताज़ा मामला मनीरामपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *