रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर जारी जारी,टक्कर से बच्चे गंभीर घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली। रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर जारी है जायस महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बच्चों को टक्कर मार दी । जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तेज रफ्तार अनियंत्रित हुई कार ने दो बच्चों को टक्कर मार दी । हादसे में दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है, बृहस्पतिवार दिनांक 23 अक्टूबर 2025 समय करीब पांच बजे दो बच्चों को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है, वहीं इस सम्बन्ध में जिला अस्पताल के चिकित्सक अनुराग शुक्ला ने बताया की महाविद्यालय के पास सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने दो बच्चों को टक्कर मारी है , परिजनों के द्वारा इलाज के लिए गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Posts

मार्कशीट मांगने पर धमकी की पुलिस से शिकायत

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे ऊंचाहार देहात गांव के रहने वाले आशीष कुमार ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशीष का कहना है कि…

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक पहुंचे ऊंचाहार कोतवाली मचा हड़कंप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे । जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। उन्होंने कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *