सलोन कोतवाली में तैनात होमगार्ड बीपी सिंह की बताई करोड़ों की सम्पत्ति

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली । करोड़ पति होमगार्ड की गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधने वाली पुलिस ने 3 दिन बाद जुबान खोल दिया है। एक समाचार पत्र को अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि होमगार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सलोन थाना क्षेत्र का यह होमगार्ड विगत कई सालों से सलोन पुलिस का कमाऊ पूत बनकर तैनात था। जबकि थाना अध्यक्ष राघवन सिंह से पूछे जाने पर वह साफ मुकर गए कि उनके यहां कोई ऐसा होमगार्ड तैनात नहीं है हो सकता कोई क्षेत्र का रहने वाला हो अब गिरफ्तारी के बाद थाना अध्यक्ष की झूठ बोलने के पीछे क्या मंशा यह तो वही जाने। हो सकता है लिखा पढ़ी में कहीं और हो लेकिन उसकी तैनाती को लेकर पूरा जिला जान रहा है। कुछ माह पहले इसी होमगार्ड ने भागवत कथा का भव्य आयोजन करवाया था जिसमें लगभग 15 लाख रुपये खर्च होने की बात लोग कह रहे हैं यही नहीं इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री विधायक सहित सलोन पुलिस भी मौजूद थीं। स्थानीय लोगों की मान तो इस होमगार्ड की हैसियत का अनुमान लगाना कठिन है इसके खिलाफ पूर्व में शिकायत होने के चलते तत्तकालीन सीओ विनीत सिंह ने कार्रवाई करने का मन बनाया था लेकिन होमगार्ड की ऊंची पहुंच और ताकत के आगे सीओ को ही हटना पड़ा था।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *