गौसेवा करने से मानव जीवन को मिलती है सुख शांति और समृद्धि:अशोक मेहता

admin
By
admin
2 Min Read

श्री कृष्ण कृपा एवं जीयो गीता परिवार के सदस्यों द्वारा गौशाला में सेवा की गई

हरियाणा/हिसार (गरिमा) : गौ सेवा करने से मानवजीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में गौसेवा करना हमारा परम धर्म माना जाता है।
यह बात श्री कृष्ण कृपा एवं जीयो गीता परिवार के प्रधान अशोक मेहता ने कही। समिति के सदस्यों द्वारा आज गौशाला नारायणगढ़ में गऊओ की सेवा की गई।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा यह सेवा महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से की जाती है। वर्तमान में लोग गाय का उपयोग सिर्फ दूध के लिए कर रहे हैं, अगर गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसको लावारिस की तरह सड़कों पर छोड़ देते हैं। ऐसा उनको नहीें करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गाय मे 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए।
अशोक मेहता ने कहा कि गाय सेवा करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागीदार बनता है। एक मात्र गाय की सेवा करने से ही मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता संभव है।

उन्होंने बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय एवं सामर्थ्य के अनुसार गाय की सेवा करनी चाहिए। इससे जहां व्यक्ति एवं समाज निरोगी होगा वहीं मानसिक रूप से भी संतुष्ट बनेगा।
आज विशेष बात यह रही कि छोटे छोटे बच्चे भी सेवा में उपस्थित रहे जो शर्मा परिवार और राणा परिवार की ओर से आए थे। श्री कृष्ण कृपा परिवार की इस पहल ने सभी को एकजुट किया और सेवा के महत्व को दर्शाया। इस दौरान प्रधान अशोक मेहता, सचिव सुरेंद्र बिंदल, संयुक्त सचिव अनिरुद्ध सिंघल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मेहता, सदस्य सुभाष राणा, रवि शर्मा, रविंदर शर्मा, विजय अग्रवाल, अनीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

श्री कृष्ण कृपा एवं जीयो गीता परिवार के सदस्य गौशाला नारायणगढ़ में सेवा करते हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *