रायबरेली के ऊंचाहार में वन विभाग की मिली भगत से संचालित हो रही अवैध कोयला भट्ठी पर्यावरण को कर रही दूषित

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार में वन विभाग की कथित मिलीभगत से अवैध कोयला भट्ठी का संचालन किया जा रहा है। इस भट्ठी से निकलने वाले धुएं और राख से पर्यावरण दूषित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे अमान सिंह गाँव निवासी अमर बहादुर सिंह ने जिला प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें बताया गया है कि मंझलेपुर गाँव के पास छोर नाले के किनारे अवैध रूप से कोयला भट्ठी चलाई जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आबादी क्षेत्र के करीब भट्ठी के संचालन में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है।
इस अवैध भट्ठी से निकलने वाले काले धुएं और राख से न केवल पर्यावरण दूषित हो रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीण सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन संचालक के कथित रसूख के कारण विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि बीते दिनों इस भट्ठी को बंद कराया गया था। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान में भट्ठी संचालित हो रही है, तो टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसे में अंकुर दुबे उम्र लगभग 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई घटना मनीरामपुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *