वंदे भारत एक्सप्रेस के पथराव के मामले में पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज, आरोपी की पहचान

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली जिले में वन्दे भारत ट्रेन पर हुऐ पत्थराव के मामले में बड़ा खुलासा रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई है।
घटना प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गाड़ी संख्या 22550 वन्दे भारत ट्रेन में हुई थी पथराव रायबरेली शहर के नया पुरवा रेलवे गेट नंबर 27 से दरियापुर के बीच के लोकेशन पर हुआ था

आरपीएफ में बोगी नंबर C-6, के सीट नंबर 20 सीसीटीवी फुटेज मंगवाए थे , इन फुटेज में नया पुरवा के पास एक युवक पत्थर बाजी करता दिखाई दे रहा है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और इसकी जिम्मेदारी आरपीएफ उप निरीक्षक नरसी राम गुर्जर को सौपी गई है । वहीं पुलिस का कहना है कि पत्थर बाजी करने वाली युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *