कैंप कार्यालय के उद्घाटन में बोले विधायक – अभिलाष कौशल में परहित का भाव सभी के लिए अनुकरणीय

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

ऊंचाहार-रायबरेली । विधायक व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज पांडेय ने रविवार को ऊंचाहार में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल के कैंप कार्यालय के उद्घाटन में कहा कि यह कैंप कार्यालय कौशल के अंदर सेवा भाव को प्रदर्शित करता है । उनके अंदर परहित की भावना सभी के लिए अनुकरणीय है । विधायक ने कहा कि आम लोगों की सेवा करने के लिए और अपनी सुलभता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्यालय खोला गया है । उन्होंने कहा कि मनुष्य सहित समस्त चराचर जगत के पालक और रक्षक ईश्वर हैं। मनुष्य तथा अन्य जीवों की सेवा करने से हम ईश्वरीय विधान की अनुपालना में योगदान देते हैं। इसीलिए सेवा को सभी पंथों में पुण्य कर्म माना जाता है। सेवा के लिए परहित का भाव अनिवार्य है। ये भाव अभिलाष कौशल में है । इसी भाव से उन्होंने अपना कैंप कार्यालय खोला है । उन्होंने कहा कि सेवा वही सार्थक होगी, जो बिना किसी शर्त, नि:स्वार्थ भाव से संपन्न की जाए। इससे पूर्व विधायक का वहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर जितेन्द बहादुर सिंह ,भोलेन्द शुक्ला ,श्यामू अवस्थी ,पंकज तिवारी ,मनोज पाल ,विजय पाल ,गुडन यादव,जय चन्द यादव ,राकेश पाल ,विजय सोनी ,विनीत मिश्रा ,आदि लोग मौजूद रहे

Related Posts

खेत में सो रहे युवक की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के करसेनी मजरे अरखा में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर…

चलती कार में युवतियों का स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायबरेली में चलती कार से स्टंट करती युवतियां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के शोरा आस्तिक गेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *