सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, मिर्जापुर ऐहार तक भव्य कलश यात्रा

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के सलारपुर गांव स्थित जागेश्वर धाम में पं. रामकृष्ण मिश्र शास्त्री के सानिध्य में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर जागेश्वर धाम से बूढ़ेनाथ बाबा मंदिर, मिर्जापुर ऐहारी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा में भाग लिया। यात्रा का समापन पुनः जागेश्वर धाम परिसर में हुआ।

आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें 50 ब्राह्मणों द्वारा सहस्त्र चंडी यज्ञ का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भदोही से पधारे रामकथा मर्मज्ञ लोकनाथ मिश्र श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 1 मार्च को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *