आनंदा डेयरी प्लांट पर आयकर का छापा दिल्ली हरियाणा से आई टीमें मचा हड़कंप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के लालगंज में स्थिति आनंदा डेयरी प्लांट में आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी छापेमारी दूसरे दिन बताया जा रहा है, यह छापेमारी 36 घन्टें से चल रही है , सूत्रों के मुताबिक यहां छापेमारी इनकम टैक्स व जीएसटी चोरी की आंशका के चलते मारा गया है। दिल्ली हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ियों से पहुंचे आयकर विभाग अधिकरियों ने डेयरी प्लांट का मुख्य गेट बन्द कर दिया है टीम ने प्लांट के अन्दर मौजूद फाइल व कम्प्यूटर मोबाइल फोन को जब्त कर गहन जांच की जा रही है, छापेमारी की सूचना पर डेयरी परिसर में मचा हड़कंप , जांच के दौरान प्लांट के अन्दर और बाहर आने जाने में पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है, सभी कर्मचारियों को एक स्थान पर बैठा दिया गया है जबकि आयकर अधिकारी वित्तीय दस्तावेज रिकार्ड और डिजिटल डेटा की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है । सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम तीन दिनों तक डेरा जमा सकतीं हैं , फिलहाल कार्रवाई जारी है , फिलहाल विभाग की ओर अधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *