हिंदी दिवस पर हिंदी काव्य कलश मंच द्वारा कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

महराजगंज -रायबरेली ।हिंदी काव्य कलश मंच महाराजगंज के तत्वाधान में काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रभात साहू रहे तो विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह रहे ।प्रभात साहू ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है तथा हिंदी का हमें सम्मान करना चाहिए और अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग लिखा पढ़ी सहित बोलचाल में करना चाहिए उन्होंने कहा कि हिंदी भारत माता के माथे की बिंदी है और इस मौके पर उन्होंने कविता भी सुनाई जिसे सुनकर लोगों ने तालियां बजाई और वाह वाह किया पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी हिंदी दिवस पर व्याख्यान दिया और कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और हिंदी एक सेतु का काम करती है जिस तरह से एक पुल लोगों के आवागमन में बहुत ही सहायक सिद्ध होता है उसी तरह हमारी हिंदी है इस मौके पर बहुत सारे कवि मौजूद रहे।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *