गांव में मिलने गए आशिक को चाकू लेकर दौड़ाया

दुकान में घुसकर युवक ने बचाई जान

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई ,जब एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू लेकर घेर लिया । युवक ने एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई । मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले गई है। मामला आशिकी से जुड़ा बताया जा रहा है ।
पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव मोखरा का है । बताया जाता है कि पड़ोस के गांव सुंदर नगरी निवासी एक युवक मोखरा गांव में अपनी माशूका से मिलने गया था । जहां वह अपनी माशूका से मिलकर निकल रहा था तो गांव के कुछ युवकों ने उसे देख लिया और उसका पीछा किया । युवक गांव से भागा और अपनी बाइक से ऊंचाहार आ गया । ऊंचाहार में रेलवे क्रॉसिंग के पास युवकों ने उसे चाकू लेकर घेर लिया तो वह बाइक छोड़कर एक दुकान में घुस गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो पीछा कर रहे युवक भाग गए । पुलिस दुकान में घुसे युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई । जहां उससे पूछताछ की जा रही है । अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत ने बताया कि मौके से भागे युवकों का पता लगाया जा रहा है ।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *