रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली जिले के ऊंचाहार में शिक्षा का अधिकार आरटीई ऊंचाहार देहात क्षेत्र के कई स्कूलों के नाम नहीं आ रहे हैं, अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इस वजह से उनके बच्चों का दाखिला कराने में परेशानी हो रही है । अभिभावकों ने बताया कि वह दिसंबर माह से लगातार जन सेवा केंद्र के चक्कर लगाकर आरटीई पोर्टल को जांच रहे थे दिसंबर से जनवरी तक पोर्टल खुला ही नहीं जबकि 2025 में यह पोर्टल दिसंबर माह में ही खुल गया था 2 फरवरी को पोर्टल खुलने के बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों का फार्म भरवाना शुरू किया । जन सेवा केंद्र संचालक ने ऊंचाहार देहात की अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को पोर्टल पर डाला लेकिन एनटीपीसी चिन्मया विद्यालय डीएवी विद्यालय, एनटीपीसी सरस्वती विद्यालय, बिजी कॉन्वेंट, वेदांत, आदि प्रमुख विद्यालय सूची में नहीं आए इससे निराश होकर अभिभावकों को ऐसे विद्यालयों के फॉर्म भरने पड़े जो उनके घरों से काफी दूर है ,अभिभावकों ने योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं । वही स्थानी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि यह योजना केवल कागजों तक ही सीमित लग रही है, वहीं मौजूद एक अन्य अभिभावक डीके ने ने बताया कि वह केजी कक्षा से अपने बच्चे के दाखिले के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पंजीकरण फार्म में कोई अच्छा उपयुक्त विद्यालय नहीं मिल पाया है, विनोद कुमार, संदीप कुमार सुमन , अभिभावकों ने भी इसी तरह की शिकायत की है , और समस्या को ठीक करने की मांग की है । एक संबंध में रायबरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम नारायण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों का यूडाइस कोड नहीं है वह पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होंगे हालांकि उन्होंने इस मामले को दिखाने का आश्वासन दिया है ।





