मथुरा नराकास को हिंदी दिवस पर प्रशंसनीय श्रेणी में सम्मान

मथुरा। भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा दिनांक 14- 15 सितंबर 2025 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिंदी दिवस एवं पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान मथुरा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) को प्रशंसनीय श्रेणी में शामिल किया गया। यह उपलब्धि मथुरा नराकास द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, कार्यान्वयन और नवाचारपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
हिंदी के प्रोत्साहन हेतु राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमती अंशुली आर्या ने मथुरा समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए श्री मुकुल अग्रवाल, अध्यक्ष, नराकास मथुरा एवं श्रीमती रेनू पाठक, सदस्य सचिव, नराकास मथुरा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए । इस सम्मान ने ना केवल मथुरा नराकास के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई है, बल्कि हिंदी को राजभाषा के रूप में और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प को भी सुदृढ़ किया है।
मथुरा नराकास ने सदैव राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन, हिंदी में अधिकाधिक कार्य निष्पादन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया है। यह उपलब्धि समिति के सभी सदस्यों और सहयोगी संस्थानों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। उक्त खबर रेनू पाठक वरिष्ठ प्रबंधक ( कॉर्पोरेट संचार एवं हिंदी)
मथुरा रिफाइनरी द्वारा दी गई है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *