हिंदी पखवाड़ा में मथुरा रिफाइनरी ने संविदा कर्मियों के लिए रखी गीत गायन प्रतियोगिता

मथुरा। कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख श्री मुकुल अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं अपने संविदा कर्मियों के लिए सदैव सजग रिफाइनरी प्रबंधन के मार्गदर्शन में मथुरा रिफाइनरी ने संविदा कर्मियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें संविदा कर्मियों ने अपने सुमधुर स्वर में गीत गाए और सभी को मंत्रमुघ कर दिया।
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस रोचक प्रतियोगिता में रिफाइनरी में कार्यरत संविदा कर्मियों ने देशभक्ति गीत, भजन व लोकगीत सुनाकर सभी को प्रभावित किया और सुर ताल के प्रति अपनी प्रतिभा को दिखाया । इस कार्यक्रम में लगभग 50 साथियों ने हिस्सा लिया और इतने ही साथियों ने अपने सह कर्मियों का हौसला बढ़ाया। सभी संविदा कर्मियों ने इस कार्यक्रम को सराहना को और प्रबंधन से भविष्य में भी ऐसे कार्यराम आयोजित करवाने की अपील की।

Related Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने छात्रों को उद्यमी बनने के लिए किया प्रेरित

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए प्रोत्साहित और गाइड करने के लिए माइक्रो, स्मॉल एंड…

बेसिक शिक्षा विभाग: आखिर मूल तैनाती पर क्यों कार्य करना नहीं चाहते कुछ कर्मचारी…

मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल से अन्य स्थानों पर आवश्यक कार्यवश लगाया जाता है लेकिन कार्य पूरा होने पर भी उन्हें उनके मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *