विधायक अदिति सिंह ने लगाया जनता दरबार सुनी लोगों की समस्याएं

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

रायबरेली -ब्यूरो। रायबरेली क्षेत्र के लालूपुर चौहान में सदर विधायक अखिलेश सिंह के द्वारा शुरू की गई परंपरा को विधायक अदिति सिंह के द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है। कई दशकों से लालूपुर चौहान में जनता के दुख दर्द सुनने का कार्य विधायक अखिलेश सिंह के द्वारा किया जाता था जिसे अब अदिति सिंह ने संभाल रखा है रविवार को विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज से आए हुए लोगों ने अपनी अपनी समस्या सदर विधायक को बताई सदर विधायक ने गंभीरता पूर्वक लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निदान करने के निर्देश दिए। विधायक अदिति सिंह ने कहा कि जनता को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए जनता की समस्याओं को अधिकारी कर्मचारी प्रमुखता से देखें और सरकार की मंशा अनुसार कार्य हो उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी पहली प्राथमिकता जनता के कार्यों को ही देते हैं इसलिए हम सभी युद्ध स्तर पर जनता की समस्याओं को निपटने का कार्य करें।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *