खेत में मिला नवजात शिशु, मचा हड़कंप

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली जिले के हरदास पुर गांव के मिल एरिया थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव स्थित खेत में एक नवजात शिशु मिला शिशु को देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस 108 को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस UP32FG1698 घटना स्थल पर पहुंची और पहुंचते ही नवजात शिशु का रेस्क्यू किया और तत्काल एम्बुलेंस में शिफ्ट किया उच्च अस्तरीय डॉक्टर की सलाह पर अंबुबैग की सहायता से आक्सीजन और अन्य प्राथमिक उपचार देते हुए शिशु को तत्काल जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार के बाद नवजात की हालत स्थिर बताई जा रही है, ग्रामीणों ने एंबुलेंस की त्वरित सेवा की सराहना की है, जिससे नवजात शिशु की जान बच सकी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में लग गई है , पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि नवजात शिशु के माता-पिता और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *