रिश्वत न देना व्यक्ति को भारी पड़ा, आडियो वायरल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । पीएम आवास के लाभार्थी से प्रधान को बीस हजार रुपए रिश्वत नहीं मिली तो उसने महिला की खरीदी जमीन पर दूसरे व्यक्ति से कब्जा करवा दिया । पीड़िता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सवैया राजे का है । इस गांव के मजरे जमालपुर माफी निवासिनी महिला संगीता का कहना है कि वह अति गरीब है । उसे प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत शासन से आवास आवंटित हुआ है । आवास आवंटन के बाद गांव के प्रधान पति उससे बीस हजार रूपये रिश्वत मांग रहे थे । उसके पास इतने पैसे नहीं थे , इसलिए वह प्रधान पति की मांग को पूरा नहीं कर पाई । इसके बाद उसकी खरीदी हुई भूमि पर प्रधान पति ने साजिश करके गांव के दूसरे लोगों को कब्जा दिला दिया । महिला ने अपनी भूमि की सरकारी पैमाईश भी कराई है । किंतु प्रधान पति के दबाव में यह सरकारी पैमाईश को गलत बताया जा रहा है । प्रधान पति से परेशान होकर महिला जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची है । उसने मामले में शिकायती पत्र सौंपकर प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है, वहीं इस प्रकरण में 2 नवंबर 2025 रविवार के दिन एक आडियो वायरल हुआ है, जो प्रधान और पीड़ित के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। जिसमें व्यक्ति प्रधान से बात कर रहा है, की आवास में बीस हजार लगेगा। आडियो की पुष्टि cni18 news नहीं करता है।

Related Posts

रायबरेली के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने संभाला पदभार, जनसुनवाई की

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार के दिन अपना पदभार संभाला और उसके बाद ही तत्काल ही एक्शन मोड़ में…

टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एफआईआर दर्ज

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे स्थित इटौरा बुजुर्ग टोल प्लाजा पर बुधवार की रात मैनेजर कृष्ण कुमार पांडेय और कर्मचारियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *