जिस्म जैसा घिनौना कार्य अब बड़े शहरों से निकलकर ऊंचाहार जैसे छोटे शहरों में खूब फल-फूल रहा

ऊंचाहार/रायबरेली । जिस्म के धंधे जैसा घिंघौना कार्य अब बड़े बड़े शहरों से निकलकर ऊंचाहार जैसे छोटे स्थान पर भी फैल गया है । यहां कहने तो ठहरने के लिए होटल है , किंतु इसके आड़ में ऐसा अनैतिक खेल हो रहा है जो एक सभ्य समाज के लिए धब्बा है । ये होटल नहीं जिस्म की आग बुझाने का अड्डा है । यह खेल वर्षों से चल रहा है ।
यह सारा खेल ऊंचाहार के सलोन रोड के किनारे एनटीपीसी के सामने स्थित एक होटल में चल रहा है । यहां पर गांव की लड़कियों को प्रलोभन देकर लाया जाता है और उनकी आबरू के साथ खेल होता है । उसके बाद उन्हें सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है । इसके लिए ग्राहक अच्छी खासी रकम खर्च करते हैं। जिस्म की आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने इस होटल को अपना अड्डा बना रखा है । सामने एनटीपीसी का पावर प्लांट है , औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां की चकाचौंध गरीब तबके को आकर्षित करती है । चंद रुपए के लिए इस वर्ग की लड़कियां अपने परिजनों से झूठ बोलकर बहाने से यहां पहुंचती है । करीब एक साल पहले एक पुलिस अधिकारी के इस होटल में चेकिंग की तो एक दिन 75 लोगों की इंट्री पाई गई । जिससे यह साबित होता है कि होटल के कमरे घंटों के हिसाब से बुक किए जाते है । एक कमरा दिन में आठ से दस बार बुक होता है।

पुलिस की बंद है आंखें

ऊंचाहार में खुलेआम हो रहे इस अनैतिक कार्य में पुलिस की आंखें बंद है । होटल संचालक इस अवैध कारोबार से अच्छी खासी रकम कमाता है , जिसकी कुछ छोटे पुलिस को आंख में भी पड़ती है , जिसके कारण पुलिस को कुछ भी गलत नजर नहीं आया , बल्कि जानबूझकर पुलिस आंखे बंद किए हुए है।

Related Posts

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी बाप बेटी सहित तीन की मौत,दो घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली में तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू , बेकाबूकार पेड़ से जाकर टकराई पेड़ से टकराने के बाद कर छह बार पलटी मार कर…

बौद्धिक आईकेएस परीक्षाः संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने बाजी मारी

भारत बौधिक्स आईकेएस परीक्षा-2026 में सफलता हासिल करने वाले संस्कृति विवि के विद्यार्थी अपने प्रमाणपत्रों के साथ। साथ में हैं कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डा. रघुराम भट्ट।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *