हामिदपुर बडा गांव स्थित क्षेत्र की प्रसिद्ध मन्दिर मन्दिर सिद्ध पीठ गौरीशंकरन मंदिर से पीतल के घन्टें चोरी पुलिस कर रही जांच

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली ऊंचाहार ।कोतवाली क्षेत्र स्थित सिद्ध पीठ गौरी शंकरन मंदिर से रविवार देर रात पीतल के घंटे चोरी हो गए। हमीदपुर बड़ा गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने मंदिर परिसर में लगे बरगद के पेड़ से बंधे सैकड़ों घंटों को कटर या किसी अन्य उपकरण की मदद से काट लिया। चोरी हुए इन घंटों का कुल वजन लगभग पांच कुंतल बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लाखों रुपये है।

सोमवार सुबह ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोर घंटे लेकर फरार हो चुके थे। घटनास्थल पर जल्दबाजी में चोर एक कटर छोड़ गए थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा करेगी।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *