रायबरेली में यूजीसी के नए नियमों को लेकर लगातार दूसरे दिन अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया और विरोध प्रदर्शन किया है।

विरोध प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी हर्षिता माथुर को ज्ञापन सौंपा है , और कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर तहसील परिसर तक पैदल मार्च किया कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि वे यूजीसी द्वारा सवर्ण जाति के बच्चों के लिए लाए गए नियमों का विरोध करते हैं ।

इस कानून के लागू होने के बाद कई अधिकारियों और भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है , और उन्होंने बताया की इस कानून को लेकर पूरे देश में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

अधिवक्ताओं ने इस काले कानून को केंद्र सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की और जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *