डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर न्यायालयों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मथुरा। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा प्रेषित पत्रांक-4379/Admin. (E-I) Section / XC-4/ Dated: Allahabad 11.04.2025 के अन्तर्गत जिला न्यायालयों में दिनांक 14.04.2025 डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है एवं इसके स्थान पर किसी भी चौथे शनिवार को न्यायालय कार्य दिवस घोषित करने हेतु आदेशित किया गया है।

अतः दिनांक 14.04.2025 दिन सोमवार को डॉ. बी० आर० अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद न्यायालय, मथुरा एवं उसके अधीनस्थ बाह्य न्यायालय, छाता, मथुरा एवं मांट के न्यायालय / कार्यालय में अवकाश रहेगा। इसके स्थान पर किसी भी चौथे शनिवार को न्यायालय कार्य दिवस घोषित किये जाने संबंधी आदेश जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रथक रूप से जारी किया जायेगा।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *