निर्माणाधीन मकान में दो मंजिला इमारत पर काम करते समय दो मंजिल से गिरकर राजगीर हुआ गम्भीर रूप घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह में दो मंजिला इमारत पर काम कर रहा राजगीर गिरकर हुआ घायल ऊंचाहार सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर भटेहरी के रहने वाले राजा राम राजगीर काम करते हैं, जो बुधवार के दिन समय लगभग एक बजे पड़ोस के गांव पूरे छीटू सिंह के निमार्णाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर बीम का कार्य कर रहे थे तभी अचानक सन्तुलन बिगड़ने के कारण वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए आस पास मौजूद लोगों द्वारा उन्हें एम्बुलेंस की सहायता से ऊंचाहार सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया घायल अवस्था में एक व्यक्ति को सीएचसी लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *