घायल को अस्पताल पहुंचाकर बचायी जान


सतीश पाण्डेय
औरैया, पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया अभिषेक भारती ने आज जनपद भ्रमण के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत चिचौली के आगे एक व्यक्ति व एक महिला घायल अवस्था में पडे थे । जिन पर पुलिस अधीक्षक की नजर पडी और अपनी गाडी से उतरकर घायलों को तत्काल उपलब्ध ओमनी वैन से चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल बबली पत्नी गुलाब सिंह निवासी चिरैवा थाना बेला जनपद औरैया उम्र 55 वर्ष व गुलाब सिंह पुत्र स्व हरिराम निवासी चिरैवा थाना बेला जनपद औरैया उम्र 58 वर्ष का उपचार किया जा रहा है। पूछताछ में घायल बबली उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने घर से दिबियापुर की तरफ से अपने मायके नारायणपुर औरैया आ रही थी कि हमारी मोटर साईकिल में एक अज्ञात ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे हमें काफी चोट लग गयी थी ।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *