जनकल्याण सेवा समिति के सचिव ने तीन सूत्रिय मांगों का ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार। जिला पर्यावरण वृक्षारोपण ,गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार रायबरेली में जिला गंगा समिति के विशिष्टआमंत्रित सदस्य एवं मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव ने तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा है सचिव जितेन्द्र द्विवेदी ने ज्ञापन में बताया गया कि ऐतिहासिक गोकना घाट पर रायबरेली जनपद के अलावा सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं गोकना घाट पर समिति द्वारा प्रत्येक दिवस आरती के साथ धार्मिक पर्व एवं पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर महाआरती का आयोजन होता है पर्यटन विभाग द्वारा पक्के घाट का निर्माण कार्य चल रहा है किंतु गोकना घाट पर आरती स्थल, महिलाओं के वस्त्र बदलने का स्थान तथा पक्के के घाट के सामने मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग की है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *