शिवा पहलवान बेरुका ने बिना लड़े जीती आखिरी कुश्ती

admin
By
admin
2 Min Read

मगोर्रा ( महेश चंद्र)। मां मनसा देवी अखाड़ा गोपालपुर मगोर्रा मथुरा में विगत गुरुवार को कई प्रांतों के पहलवानों ने अपने-अपनी उत्कृष्ट दाब पेचों का प्रदर्शन कर कुश्ती प्रेमियों को रोमांचित कर दिया दंगल की शुरुआत छोटी-छोटी कुश्तियों से कराई गई इसमें क्षेत्रीय पहलवानों ने कुश्ती लड़ी कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती का इनाम एक लाख रुपये रखा गया आखिरी कुश्ती के लिए शिवा पहलवान बेरुका निकाल कर अखाड़े में खड़े हो गए और शिवा पहलवान से कोई पहलवान लड़ने के लिए निकल कर नहीं आया कमेटी ने बिना लड़े शिवा पहलवान को विजय घोषित कर इनाम दे दिया गया कुश्ती दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने दाव पेचों का प्रदर्शन किया कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह के भाई डीएम के साथ आए चौधरी किशन सिंह जिला अध्यक्ष के लड़के पार्थ चौधरी और डॉक्टर प्रेम सिंह कुंतल भरतपुर का दंगल कमेटी के समस्त पदाधिकारी ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया दंगल में दीपक पहलवान, मोहित पहलवान, तुषार पहलवान,ललित पहलवान , जय पहलवान, ने कुश्ती लड़कर जीत हासिल की कुश्ती दंगल के आयोजक विजयपाल और गुड्डा श्यामवीर सिंह सेठ मगोर्रा दिनेश सिंह ,कृष्णवीर सिंह नगला झींगा, जयवीर सिंह मास्टर मगोर्रा के अलावा मेला कमेटी की समस्त पदाधिकारी मौजूद थे निर्णायक की भूमिका भुल्ली पहलवान कोसी, जगबीर सिंह कोच नगला झींगा, डोरी पहलवान मां मनसा देवी अखाड़ा ने निभाई मंच का संचालन समुद्र सिंह मास्टर नगला झीगा ने की l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *