तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही 14 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार रायबरेली। अकोदिया बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही बालिका को मारी टक्कर अकोदिया बाजार के पास उस समय हड़कंप मच गया जब 14 वर्षीय बालिका को निगोहां की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पार कर रही बालिका को मारी टक्कर घटना दिनांक 17 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार समय करीब पांच बजे के आस पास की है, बताते हैं , की उदयराज की पुत्री किसी काम से दुकान गई थी और रोड पार कर रही थी तभी तेज रफ़्तार बाइक सवार निगोहां की तरफ से आया और बालिका को जोरदार टक्कर मारी जिससे बालिका रोड पर गिर गई टक्कर लगने से बालिका के हाथ में गम्भीर चोट आई है, आस पास मौजूद लोगों ने बालिका को उठाया और एक निजी क्लीनिक पर लेकर गए जहां पर उसका उपचार किया गया लेकिन हाथ में गम्भीर चोट होने के कारण ऊंचाहार ले जाया गया है। वहीं बाइक सवार को मौजूद लोगों ने रोककर बाइक खड़ी करवा लिया है ,बाइक सवार युवक पूरे पर्वत अरखा का बताया जा रहा है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *