किशोरी त्रस्त, दबंग मस्त, पुलिस सुस्त

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार/ रायबरेली। सूबे के मुख्यमंत्री योगों आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति को धता बताते हुए कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ दो दबंगों द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। शोरगुल कर मौके से भागकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिन किशोरी दोपहर में फसल के लिए खाद खरीदकर साईकिल से अपने घर वापस जा रही थी। आरोप है कि तभी नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे गाँव के दो दबंगों ने उसे अकेला देख रोक लिया और दुष्कर्म करने की नियत से किशोरी को खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगे। किशोरी ने खुद को बचाने के लिए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोगों के आने की आहट सुनकर दबंगों ने धमकी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी यदि किसी को दी तो जान से जाओगी इतना कहकर दोनों मौके से फरार हो गए। उनके चंगुल से छूटते ही किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आप बीती बताई। शनिवार को पीड़िता किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत कोतवाली दर्ज कराई। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *