लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई


जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती दिबियापुर विधानसभा के सेहुद गांव स्थित बूथ संख्या 127 पर एस सी आयोग की सदस्य नीरज गौतम के आवास पर धूमधाम से मनाई गई। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा औरैया राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य, सदस्य एस सी आयोग की सदस्य नीरज गौतम, मन मोहन सिंह सेंगर जिला महासचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ औरैया एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, राजेन्द्र बाबू दुबे के साथ दर्जनों भाजपाइयों ने लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान और समर्पण को याद कर उनके बताए गए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। आज के दिन को एकता दिवस के रुप में भी हम सब मनाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने सहभागिता की।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *