दम्पत्ति ने करवाचौथ पर सामाजिक सरोकार का लिया बड़ा संकल्प

आगरा। करवाचौथ के पावन अवसर पर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए बजरंग एजुकेशनल डिफेन्स अकादमी के संस्थापक,वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी कैलाश मंडल मीडिया प्रभारी महीपाल सिंह चौधरी व उनकी धर्मपत्नी नीरज चौधरी ने बड़ा निर्णय लिया। दोनों ने संकल्प लिया कि ऐसे गरीब व असहाय छोटे बच्चों को जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं, निःशुल्क शिक्षा के साथ रहने व खाने की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि करवा चौथ केवल पति-पत्नी के रिश्ते का पर्व ही नहीं बल्कि यह हमें समाज और जरूरतमंदों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर देता है। चौधरी दंपत्ति के इस निर्णय की चारों ओर सराहना की जा रही है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *