आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु ऊंचाहार सीएचसी में मांगे चार हजार पीड़ित ने लगाया आरोप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । अपनी पत्नी संग आयुष्मान कार्ड बनवाने सीएचसी पहुंचे कैंसर पीड़ित से चार हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई , पीड़ित ने इस मामले में लिखित शिकायत की है । उसका एक बयान भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।
क्षेत्र के गांव दिलमनपुर निवासी श्यामू कैंसर पीड़ित है । वह बीते बुधवार को सीएचसी में अपनी पत्नी के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने गए थे । उनका कहना है कि इसी साल अप्रैल माह में उनका ऑपरेशन हो चुका है । वह अत्यंत गरीब है और आयुष्मान कार्ड धारक की पात्रता पूरी करते हैं । अपने इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड चाहते हैं। उनका आरोप है कि सीएचसी में वह आयुष्मान कार्ड मित्र के पास पहुंचे तो उनसे कार्ड बनवाने के लिए चार हजार रुपए मांगे गए । इतने पैसे उनके पास नहीं थे तो उन्हें वापस कर दिया गया । गुरुवार को उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को इस आशय का एक शिकायती पत्र सौंपा है , और मामले के जांच तथा कार्रवाई की मांग की है । सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल का कहना है कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है , जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।

Related Posts

रायबरेली के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने संभाला पदभार, जनसुनवाई की

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार के दिन अपना पदभार संभाला और उसके बाद ही तत्काल ही एक्शन मोड़ में…

टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एफआईआर दर्ज

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे स्थित इटौरा बुजुर्ग टोल प्लाजा पर बुधवार की रात मैनेजर कृष्ण कुमार पांडेय और कर्मचारियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *