शराब की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में बुधवार देर रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर प्रवेश किया और 1 लाख 32 हजार रुपये नकद तथा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य की शराब की बोतलें उठा ले गए।

यह दुकान ऊंचाहार नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी संदीप के नाम पर है। बुधवार की देर रात करीब दो बजे चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाई। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर सेल्समैन को चोरी की जानकारी हुई। सेल्समैन ने बताया कि चोर दुकान में रखी तीन दिन की बिक्री के लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये नकद और करीब दस हजार रुपये कीमत की शराब की कई बोतलें ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। फुटेज में एक नकाबपोश चोर चोरी करते हुए कैद हो गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *