न्यायालय के आदेश पर हुई पत्थरगढ़ी उखाड़ फेंका,दी धमकी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मसीदाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। न्यायालय के आदेश पर हुई पत्थरगड़ी को विपक्षी गणों ने न केवल उखाड़ फेंका, बल्कि विरोध करने पर पीड़ित के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
​ग्राम मसौदाबाद मजरे धौरहरा निवासी दीपक कुमार पुत्र संतलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी गाटा संख्या 174/1मि. (रकबा 0.266 हे.) को लेकर विपक्षी बैजनाथ पुत्र गाजीदीन के साथ तहसील न्यायालय में विवाद चल रहा था। न्यायालय ने मामले का निस्तारण दीपक कुमार के पक्ष में किया, जिसके बाद राजस्व टीम द्वारा दो बार पत्थरगड़ी (सीमांकन) की जा चुकी है।
​ पीड़ित का आरोप है कि बीते बुधवार 25 फरवरी को विपक्षी बैजनाथ, उनके परिवार के लक्ष्मीशंकर, लक्ष्मीनारायण, हिमांशु व अन्य ने एकजुट होकर खेत में लगे करीब 40 पत्थर खंभों को उखाड़कर गिरा दिया। जब दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया, तो विपक्षियों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने बताया कि दबंगों के हिंसक रुख को देखकर उन्हें जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
​पुलिस से कार्रवाई की मांग पीड़ित दीपक कुमार ने शिकायती पत्र सौंपकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वाले दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने छात्रों को उद्यमी बनने के लिए किया प्रेरित

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए प्रोत्साहित और गाइड करने के लिए माइक्रो, स्मॉल एंड…

महीनों से टूटा खम्भा हादसे को दे रहा न्यौता, विभाग बेखबर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊंचाहार, रायबरेली: विकास के दावों के बीच तहसील क्षेत्र के धारूपुर (मजरे मिर्जापुर एहारी) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *