शौच के लिए गई महिला के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी CNI 18 NEWS RAIBARELI

महराजगंज-रायबरेली।रायबरेली के महराजगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला शौच क्रिया के लिए खेत में गई हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार कुछ दबंग युवक पहुंचे और उसे जबरन पकड़ लिया। आरोप है कि दबंगों ने महिला को खेत में घसीटकर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई और जान से मार डालने की धमकी भी दी गई।इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। किसी तरह घर लौटी महिला ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल थाने ले गए, जहां पीड़िता ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ।और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह वारदात फिर एक बार सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक गांव-खेत में जाती महिलाएं दबंगों का शिकार बनती रहेंगी।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *