नो हेलमेट नो फ्यूल नियम पर बवाल, पेट्रोल पंप पर हंगामा और मारपीट की नौबत

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

रायबरेली शहर में सड़क सुरक्षा के लिए लागू किए गए “नो हेलमेट नो फ्यूल” नियम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का है, जहां बिना हेलमेट पहुंचे बाइक सवारों को पेट्रोल देने से सेल्समैन ने मना कर दिया।गवाही के अनुसार, हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल न मिलने से नाराज़ बाइक सवारों ने पंप पर जमकर हंगामा काटा। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मारपीट तक की नौबत आ गई। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि नियम का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन इसे लेकर जिस तरह विवाद बढ़ा, उसने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *