प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ बिना अनुमति कांटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,वन दरोगा ने कहा होगी कार्रवाई

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली ऊंचाहार में प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ बिना अनुमति काटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में वन दरोगा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वायरल वीडियो में ठेकेदार द्वारा वन विभाग की अनुमति के बिना हरे नीम के पेड़ काटे जाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार पेड़ काटकर लकड़ियां भी उठा ले गए। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो मंगलवार शाम 5 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के डंडे पर मजरे ईश्वरदासपुर का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतिबंधित पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से विशेष अनुमति लेना अनिवार्य होता है। बिना अनुमति पेड़ काटने पर वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इस संबंध में वन रक्षक प्रदीप से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि यह मामला वन विभाग से संबंधित है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *