विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

मथुरा। अखिलेश यादव द्वारा कन्नौज में गौ माता पर दिए बयान को लेकर देश भर में हिंदूवादी संगठनों एवं लोगों द्वारा उनके बयान की निन्दा की जा रही है तो वही धर्म की नगरी मथुरा में भी गौभक्त और धार्मिक लोगो में इनके बयान पर उबाल है और उनके द्वारा दिए गए बयान की लोग कड़ी निंदा कर रहे है।
अखिलेश यादव के बयान का विरोध करते हुए हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा मथुरा के हृदय स्थली होलीगेट पर कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ साथ अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उनके द्वारा दिए गए बयान की घोर निन्दा की।
इस मौके पर उमाकांत विभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल महानगर अध्यक्ष विहिप,रणवीर सिंह जिला अध्यक्ष विहिप,गोकुलेश गौतम महानगर मंत्री,योगेश गौतम जिला मंत्री,मोहित नौहवार महानगर बजरंग दल संयोजक,राम तोमर जिला संयोजक बजरंग दल,बी एल पांडेय जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आदि लोग मौजूद रहे।

Related Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने बताया विज्ञान और एआई का महत्व

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान एवं भाषा के क्षेत्र से…

राधावैली में रंगों से सराबोह हो मनाया होली का त्योहार

मथुरा । श्री राधा वैली सेक्टर पांच में डॉलर ब्रदर्स ग्रुप द्वारा होलिका चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *