गोरखपुर में महिला की गला रेत कर हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला खुशबू और 28 वर्षीय हत्याआरोपी सीताराम के बीच अफेयर था।खुशबू के घर वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया तीन बार पंचायत भी हुई।सीताराम का घर खुशबू के घर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर है।इस वजह से खुशबू के देवर जितेंद्र और सीताराम के बीच अच्छी दोस्ती थी।बुधवार को जितेंद्र ने पहले भाभी से बात की फिर सीताराम को समझाने के लिए बुलाया। दोनों को आमने-सामने खड़ा किया गया हाथ में गंगाजल देखकर कसम खिलाई गई कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहेगा,दोनों कभी नहीं मिलेंगे।खुशबू ने कसम खाई कि आज से सीताराम से दूरी बना लेगी कभी बात नहीं करेगी।यह सुनते ही सीताराम ने जेब से चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया,फिर फरार हो गया। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मामला गंगाह थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है। गजपुर के कटरा बाजार में 58 वर्षीय प्रकाश गौतम का एक मंजिल मकान है। बुधवार शाम को सीताराम ने खुशबू का गला राते दिया।खून से लथपथ खुशबू जमीन पर गिर पड़ी।सीताराम मौके से फरार हो गया।परिजन खुशबू को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया।आरोपी के एनकाउंटर की मांग करने लगे। सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद परिवार वाले माने।खुशबू के ससुर प्रकाश की तहरीर पर सीताराम पर केस दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।बाद में गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में खुशबू का अंतिम संस्कार किया गया।एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उपेंद्र से शादी के बाद से ही खुशबू और सीताराम की बातचीत होती थी।देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर आता जतारा रहता था।धीरे-धीरे दोनों के बातचीत बड़ी फिर अफेयर हो गया।खुशबू के घर वालों को इसकी भनक लग गई।इसको लेकर खुशबू के ससुर प्रकाश ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की,लेकिन बात नहीं बनी।1 अप्रैल को खुशबू के देवर जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया।भाभी खुशबू के सामने बात की का परिवार की कहां परिवार की गांव में बदनामी हो रही है।अब जो भी रिश्ता है वह खत्म करो आज से दोनों एक दूसरे से मतलब नहीं रखेंगे।सीताराम ने कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर नहीं आओगे।सीताराम ने हामी भर्दी फिर जितेंद्र गंगाजल लेकर आया।उसने खुशबू और सीताराम से कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर दोनों लोग कसम खाओ।फिर इस पर सीताराम भड़क गया मगर खुशबू ने अपने हाथों में गंगाजल लेकर कसम खा लिया।सुनते सीताराम ने खुशबू पर हमला कर दिया फिर भागने लगा।भाभी को बचाने के चक्कर में जितेंद्र आरोपी को पकड़ नहीं पाया।
Related News
- Quick Links:
- Uttarpradesh
- raibareli
- Mathura
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news in raibareli news dheerendra shukla
- Auraiya
- Auraiya News cni18 cnnnews cninews cni live news cni24 News
- #sanskriti university news 18news cni18 cni18news
- Delhi
- #bjp_mathura_news #nirbhay_pandey_bjp #raju_yadav_bjp
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news inc
- Uncategorized
- #auraiya_news #cni18
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news inc cni inc news in
- Uttarakhand
- Rajasthan
