नहीं मिली रिश्वत तो प्रधान पति ने जमीन पर करवा दिया दूसरे का कब्जा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । पीएम आवास के लाभार्थी से प्रधान को बीस हजार रुपए रिश्वत नहीं मिली तो उसने महिला की खरीदी जमीन पर दूसरे व्यक्ति से कब्जा करवा दिया । पीड़िता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सवैया राजे का है । इस गांव के मजरे जमालपुर माफी निवासिनी महिला संगीता का कहना है कि वह अति गरीब है । उसे प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत शासन से आवास आवंटित हुआ है । आवास आवंटन के बाद गांव के प्रधान पति उससे बीस हजार रूपये रिश्वत मांग रहे थे । उसके पास इतने पैसे नहीं थे , इसलिए वह प्रधान पति की मांग को पूरा नहीं कर पाई । इसके बाद उसकी खरीदी हुई भूमि पर प्रधान पति ने साजिश करके गांव के दूसरे लोगों को कब्जा दिला दिया । महिला ने अपनी भूमि की सरकारी पैमाईश भी कराई है । किंतु प्रधान पति के दबाव में यह सरकारी पैमाईश को गलत बताया जा रहा है । प्रधान पति से परेशान होकर महिला जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची है । उसने मामले में शिकायती पत्र सौंपकर प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसे में अंकुर दुबे उम्र लगभग 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई घटना मनीरामपुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *