बेसिक शिक्षा विभाग: आखिर मूल तैनाती पर क्यों कार्य करना नहीं चाहते कुछ कर्मचारी…

मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल से अन्य स्थानों पर आवश्यक कार्यवश लगाया जाता है लेकिन कार्य पूरा होने पर भी उन्हें उनके मूल तैनाती पर समय से बापस नहीं भेजा जाता।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौहझील क्षेत्र में कुछ कर्मचारियों को ब्लॉक पर बुलाया गया लेकिन उन्हें कार्य पूरा होने के बाद भी वहां से रिलीव नहीं किया गया। इस संबंध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत और एविडेंस लेकर आइए तब उस  पर कार्यवाही की जाएगी, वहीं एक एबीएसए ने इस संबंध में कहा के एसईओ के लिए कुछ कर्मचारियों को बुलाया गया था एक ट्रेनिंग हो चुकी है एक अन्य ट्रेनिंग शीघ्र होने वाली है इसलिए इन कर्मचारियों को यहां से रिलीव नहीं किया गया है। आगामी ट्रेनिंग हो जाएगी तब इन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इन कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा या साठगांठ के चलते यह कर्मचारी मूल तैनाती से दूर अपनी सुविधा अनुसार कार्य करते रहेंगे ?

Related Posts

बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था पति, पीछे से दबंगों ने खोदा खेत में गड्ढा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति की मजबूरी का फायदा…

ऊंचाहार में RTE की 25% सीटों पर सवाल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट पोर्टल खुलने से पहले ही ‘फुल’ दिखीं सीटें, अभिभावक ने 1076 पर की शिकायतरायबरेली, ऊंचाहार । सरकार की बहुउद्देशीय योजना Right to Education (RTE)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *