यमुना नदी का पर्यावरण होगा शुद्ध, यमुना जल होगा आचमन योग्य : किशन चौधरी

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दो लाख मत्स्य अंगुलिका की यमुना नदी में प्रवाहित

मथुरा। नदियों की निर्मलता बढ़ाने और नाइट्रोजन युक्त प्रदूषण को कम करने के लिए आज मथुरा यमुना नदी में लगभग दो लाख मत्स्य अंगुलिका प्रवाहित की गई। इसकी शुरूआत भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने की। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय मत्स्यकी विभाग बोर्ड हैदराबाद द्वारा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जल प्रदूषण को कम करने तथा जलीय पयावण को संतुलित रखने के उद्देश्य से भारत की प्रमुख नदियों में मत्स्य सम्पदा वृद्धि के लिए रिर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में मथुरा मत्स्य विभाग द्वारा रिवर रैचिंग कार्यक्रम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने 625 पैकेट में लगभग 2 लाख मत्स्य अंगुलिका मछली के बड़े आकार के बच्चे यमुना नदी में छोड़े़। जिससे नदियों में बढ़ते प्रदूषण से जैव नियंत्रण के लिए मछलियों के अति महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। जिपंअ किशन चौधरी ने कहा केन्द्र व प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नदी का संतुलन बनाए रखने के लिए यमुना नदी की धारा में दो लाख बच्चे छोड़े गए, विभिन्न प्रजाति के छोड़े गए मछली के बच्चे बड़े होकर यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करेंगे तथा जल का संतुलन बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि मछली के बच्चे तैयार हो जाएंगे, तो सरयू नदी में मछलियों की अधिकता होगी और यमुना जल भी शुद्ध होगा। इस अवसर पर प्रधान झूडावई प्रताप सिंह राणा, जैस्ट मत्स्य निरीक्षक आगरा आशीष कुमार, मथुरा जनपद प्रभारी मत्स्य निरीक्षक मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक मत्स्य विभाग मथुरा नेत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *