यमुना छठ पर गऊघाट पर हुआ भव्य छप्पन भोग व फूल बंगले के मनोहारी आयोजन

मथुरा। यमुना छठ के पावन पर्व पर ऐतिहासिक गऊघाट स्थित आरती स्थल पर यमुना सेवा दल मित्र मंडल द्वारा मनोहारी भव्य फूल बंगले और छप्पन भोग का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़कर भाग लेकर यमुना जी को अपनी श्रद्धा अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत यमुना मैया की पारंपरिक महाआरती से हुई तो घाट का वातावरण भक्ति से गूंज उठा। इस अवसर पर यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने यमुना मैया से समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। आरती के बाद छप्पन प्रकार के भोग यमुना मैया को अर्पित किए गए, जिनमें पकवानों की विविधता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान घाट का माहौल पूरी तरह से मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों से गूंजता रहा जिससे श्रद्धालुओं में एक विशेष आस्था और श्रद्धा का संचार हुआ। इस दौरान यमुना सेवा दल मित्र मंडल महंत कन्हैया दास गुड्डा पंडित, राम गोपाल शर्मा बब्बू पंडित, पार्षद नीलम गोयल, कुलदीप दुबे, हेमंत खंडोली, पार्थ गुप्ता, पारस, लब्बू पंडित, भूरा खंडेलवाल, कुशल बंसल, शिवम शर्मा, माधव शर्मा, कंचन, मुकेश ठाकुर, गैंग चौधरी, राहुल पंडित आदि मौजूद रहे!

Related Posts

केएम हॉस्पिटल के स्वास्थ्य शिविर से स्कूली बच्चों सहित आमजन हुए लाभान्वित

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष/केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी सदा ही किसान हितैषी के साथ-साथ गरीबों की संभव मदद कर रहे है, ठंड की शुरूआत हो चुकी है मौसम में…

संस्कृति के स्कूल आफ एजूकेशन विभाग ने एड्स के प्रति किया जागरूक

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ एजुकेशन विभाग द्वारा आरपीएल इंटरनेशनल स्कूल, छाता में विश्व एड्स दिवस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत छात्रों और समाज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *