महिला दिवस पर नवजात शिशुओं और माताओं के संग सेवा और सशक्तिकरण का संदेश

नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के साथ मनाया महिला दिवस
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्री राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशु एवं उनकी माताओं को कपड़े,आवश्यक खाद्य सामग्री एवं उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गईं ।
श्री राधाकृष्ण सेवा समिति की संस्थापिका दीपांजलि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह प्रतिवर्ष महिला दिवस पर महिलाओं को जागरुक करने एवं उनको जरूरत की वस्तुएं प्रदान करती है इसी क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में उनकी संस्था द्वारा यह कार्य किया गया है।
प्रिया शर्मा महामंत्री ने बताया कि लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था कार्य कर रही है।
डॉक्टर वंदना पांडेय ने कहा कि संस्था महिलाओं को सशक्त, सफल बनाने के साथ साथ उनके अधिकारों की जानकारी देकर बहुत अच्छा कार्य कर रही है।
इस मौके पर मुख्यरूप से दीपांजलि शर्मा, प्रिया शर्मा, ललिता चौधरी, ज्योति गुप्ता, रीता चौधरी, डॉक्टर वंदना पांडेय, कविता नर्सिग ऑफिसर, शिवकुमार, रामप्यारी, अनीता आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    इनरव्हील क्लब अलीगढ पहल ने चुनरी मनोरथ का किया आयोजन

    मथुरा। इनरव्हील क्लब अलीगढ़ पहल द्वारा मथुरा में राजा घाट पर यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ और यमुना पूजन का आयोजन उमंग उत्साह के साथ सम्पन्न किया। यमुना पूजन एवं…

    बीसीए छात्र-छात्राओं को दिया डेटा साइंस का व्यावहारिक ज्ञान

    राजीव एकेडमी में हुई वर्कशॉप, रोहित पाहवा ने साझा किए अनुभवमथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के बीसीए छात्र-छात्राओं को रिसोर्स पर्सन रोहित पाहवा ने डेटा साइंस क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *