किसान को पिस्टल लेकर दौड़ाया , 24 घंटे में जान से मार डालने की धमकी का आरोप कोतवाली में दिया शिकायती पत्र

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । मजदूरों की तलाश में निकले एक किसान को दो लोगों ने रास्ते में पिस्टल लेकर दौड़ा लिया । किसान ने भागकर ग्रामीणों की मदद से अपनी जान बचाई , उसको 24 घंटे के अंदर जान से मार डालने की धमकी दी गई है । पीड़ित ने मामले की कोतवाली में शिकायत की है ।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेश गंज मजरे इटौरा बुजुर्ग की है । गांव के रहने वाले गुड्डू पांडे सोमवार की दोपहर मजदूरों की तलाश के लिए गांव से बाहर जा रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया ,उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।शोर गुल सुनकर ग्रामीण दौड़े तो दोनों युवक पिस्तौल लहराते हुए बाइक से भाग गए ।जाते समय उन्होंने धमकी दी की 24 घंटे के अंदर वह मेरी हत्या कर देंगे। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है कोतवाल अजय कुमार राय के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और युवकों की तलाश जारी है।

Related Posts

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर ऊंचाहार अधिवक्ताओं में आक्रोश तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार तहसील परिसर में रामपुर जिले में एक अधिवक्ता की गोली मारकर नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन…

संस्कृति विवि में विद्वानों ने बताए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता के लाभ

संस्कृति विवि में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थी शिक्षक प्रमाणपत्रों के साथ। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय ने सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेमिनार हॉल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *