एक दिन की कोतवाल बनी छात्रा, समझा पुलिस का कार्य

admin
By
admin
3 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार में मिशन शक्ति के तहत बुधवार के दिन महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी पहल की गई है, छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्थाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से एनटीपीसी आवासीय परिषद स्थित डीएवी स्कूल की 11 वी क्लास की छात्रा जानवी साहनी को 1 दिन के लिए कोतवाल बनाया गया यह कार्यक्रम नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन की संकल्प को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

जानवी साहनी के कोतवाली पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिस बल ने सम्मानपूर्वक सेल्यूट किया महिला आरक्षियों ने पुष्प देकर स्वागत किया प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीस मिश्रा उन्हें कार्यालय ले गए जहां पर जानवी साहनी ने विधिवत कार्यभार संभाला ।

1 दिन की कोतवाल के रूप में जानवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा उन्होंने कार्यालय में बैठकर जन शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को जाना और समझा जानवी ने सीसीटीएनएस रूम में मुकदमों के ऑनलाइन दर्ज होने की प्रक्रिया को देखा और समझा अपराध रजिस्टर संख्या चार और आठ का निरीक्षण किया तथा बंदीगृह व्यवस्थाओं का जायजा लिया जानवी ने विशेष रूप से मिशन शक्ति डेस्क पर महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों और उन पर की गई त्वरित कार्रवाई का विवरण लिया ।

कार्यालय के कार्यों के बाद जानवी साहनी ने नगर के मुख्य चौराहे का दौरा भी किया उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई है, इस दौरान उन्होंने पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके उन्होंने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी है ।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया मिशन शक्ति 5.0 केवल कई कार्रवाई नहीं बल्कि धरातल पर बेटियों को सशक्त बनाना है , और कहा कि जानवी ने जिस आत्मविश्वास के साथ पुलिसिंग को समझा वह अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी । इस अवसर पर अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत, उप निरीक्षक सुजीत कुमार, लक्ष्मीकांत यादव, विशाल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे,इस पहल से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हुई , और कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *