समाजवादी पार्टी की मजबूत स्तंभ हैं रितु गोयल, PDA अभियान को घर-घर पहुंचाने में जुटीं

admin
By
admin
2 Min Read

मथुरा। समाजवादी पार्टी की निवर्तमान मथुरा महानगर अध्यक्ष श्रीमती रितु गोयल पिछले कई वर्षों से पार्टी संगठन को जमीन पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। पार्टी की रीति-नीतियों के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान को विशेष गंभीरता के साथ आम जनता के बीच पहुंचाने का काम उन्होंने बखूबी किया है।

श्रीमती गोयल की पहचान एक जमीन से जुड़ी हुई, कर्मठ, लगनशील और जुझारू नेता के रूप में होती है। वे समाजवादी पार्टी की सच्ची सिपाही के रूप में लगातार सक्रिय हैं। PDA की विचारधारा को लेकर उनका स्पष्ट मानना है कि समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक सामाजिक न्याय की कल्पना अधूरी है। इसी संकल्प के साथ वे महानगर के हर वार्ड, मोहल्ले और बस्ती में PDA पंचायत और चौपाल के माध्यम से लोगों को जोड़ रही हैं।

मथुरा महानगर में पार्टी कार्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लंबे समय से शहर की पॉश कॉलोनी डैम्पियर नगर में महानगर कार्यालय का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है। वहां समय-समय पर PDA जन-जागरूकता अभियान, सदस्यता अभियान, महिला संवाद और जन समस्याओं से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन वे पूरी निष्ठा के साथ करती रही हैं।

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी श्रीमती रितु गोयल ने अभी से कमर कस ली है। PDA फार्मूले को धार देते हुए उन्होंने महानगर क्षेत्र में बूथ स्तर तक पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ आधी आबादी को पार्टी से जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है। उनके नेतृत्व में चल रहे PDA अभियान से पार्टी को महानगर में नया जनाधार मिल रहा है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि रितु गोयल ने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा बुलंद रखा है और आज भी वह लगातार मेहनत कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *