माँ ही दिखेंगी रोज़ाना घर आँगन में

admin
By
admin
1 Min Read


अंजन,बर्तन,व्यंजन,कंगन,पूजन में
माँ ही दिखेंगी रोज़ाना घर आँगन में।

ज़ाहिर है के बोझिलपन या उलझन में,
सुलझन मिलती है माँ के अपनेपन में।

जब भी घर से बाहर जाते हैं बच्चे,
तब माँ ही दिखती है रोली चंदन में।

यादों के पट खोलोगे तो माँ अक्सर,
चावल चुनती दिख जायेंगी आँगन में।

दूर भला कब जाती है माँ बच्चों से,
बनके दुआ वो रहती है हर पूजन में।


शावर भकत ‘भवानी ‘
वृन्दावन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *