यशोदा मैया ने ओखली बांधे राधा दामोदर लाल, भक्तों ने किए दर्शन

राधा दामोदर मंदिर में हुआ दामबंध लीला का भव्य आयोजन

वृंदावन । नगर के सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में दीपावली के पावन महोत्सव पर दामबंध लीला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें यशोदा मैया के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को उखल से बांधा गया था। उसी लीला का मंदिर के सेवायतों के द्वारा हर वर्ष दिवाली के पावन पर्व का मनाया जाता है। जिसमें ठाकुर राधा दामोदर को उखल से बांधा जाता है और यशोदा मैया रस्सी पकड़े हुए नजर आती है। ऐसे ही मनमोहक दर्शन के दर्शन कर दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वही मंदिर परिसर में विशेष प्रसादी का भी आयोजन किया। साथ ही दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर की चार परिक्रमा कर पुण्य फल प्राप्त किया। मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज और आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में हर वर्ष दीपावली के पावन मौके पर दामबंध लीला का आयोजन होता है। मान्यता है कि कार्तिक मास की अमावस्या दीपावली के दिन ही भगवान श्री कृष्ण को यशोदा मैया के द्वारा ओखली के बांधा था। दाम का अर्थ पेट और उदर का अर्थ रस्सी होता है। तभी ही भगवान श्री कृष्ण का नाम दामोदर पड़ा था। मान्यता है कि कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहा जाता है। मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। मंदिर परिसर में स्वयं भगवान श्री कृष्ण के द्वारा दी गई गिर्राजशिला मौजूद है। इसी कारण से गाय के गोबर से गोवर्धन नहीं बनाए जाते है। बल्कि चावल से विशाल गोवर्धन पर्वत मनाया जाता है। साथ ही मंदिर के अनेकों प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते है। इस मनमोहक पल के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में दर्शन करने आते है।

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास व 52 हजार रुपए का अर्थदंड

मथुरा। विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट माननीय जज संतोष कुमार त्रिपाठी की अदालत ने सोमवार को नाबालिग से बलात्कार के आरोप में अभियुक्त को आजीवन कारावास व 55 हजार रुपये के…

संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन को मिला हंसराज रतन सम्मान

दिल्ली के विज्ञान भवन में युवा दिवस पर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता डा. सचिन गुप्ता को पटुका ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए। मथुरा। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *