जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस बाद का बाहरीय निरीक्षण कर अच्छे रख-रखाव के दिये निर्देश

मथुरा (20 मई 2025)। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस बाद का बाहरीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से वेयरहाउस के परिसर तथा कमरों में कीड़े, दीमक, चूहा आदि विरोधक छिड़काव करते रहे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाद के वेयरहाउस में मिट्टी भरवाने व झाड़ियों को कटवाने के कार्य को कराया जाए। जिलाधिकारी ने ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा हेतु तैनात कर्मियों हेतु सभी मूल-भूत सुविधाओं को प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

चलती कार में युवतियों का स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायबरेली में चलती कार से स्टंट करती युवतियां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के शोरा आस्तिक गेट…

घने कोहरे के कारण ट्रक और डंपर की हुई आमने सामने टक्कर होमगार्ड की मौत, ट्रक चालक घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली में डंपर और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई है, और इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *